Jaunpur News : नवीन सब्जी मण्डी की दुकान में सेंध लगाकर नगदी उठा ले गये चोर

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना के शीतला चौकिया के पास स्थित नवीन सब्जी मण्डी में एक आढ़त की दुकान में शनिवार रात्रि सेंध लगाकर चोर 41 हजार रूपये नगदी समेत जरूरी दस्तावेज लेकर चम्पत हो गये। सुबह आढ़त पर पहुंचे दुकान स्वामी ने दुकान खोला तो सेंध लगा देख हतप्रभ हो गया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर आलमारी तोड़कर अज्ञात चोर आढ़ती की दुकान से 41 हजार नगदी समेत जरूरी दस्तावेज उठा ले गये थे। इस घटना की सूचना दुकानदार ने तत्काल शीतला चौकिया चौकी पर सूचना दिया।मौके पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव हमराहियों के साथ पहुंचकर छानबीन में जुटे रहे।

ज्ञात हो कि जैनुल आब्दीन उर्फ जनूं मियां व शहर के गोपालापुर निवासी मनोज मौर्य की नवीन सब्जी मंडी में सब्जियों की आढ़त है। रोजाना की भांति शुक्रवार देर शाम दुकान बंद करके वह घर चले गये। शनिवार सुबह ज़ब दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख अवाक हो गये। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी गोदरेज आलमारी का लॉक टूटा हुआ था।लॉकर में रखा 41 हजार 288 रूपये गायब थे। पीड़ित ने बताया कि  दुकान के पीछे की दीवार लगभग 9 इंच मोटी है। चोर सेंध लगाकर उसे काटकर दुकान में घुसे, फिर आलमारी का लॉक तोड़कर लॉकर में रखे रूपये चोरी कर लिये। चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव छानबीन में जुट गये हैं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534