Jaunpur News: मड़ियाहूं से आज की बड़ी खबरें, पढ़ें एक क्लिक पर

संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया 
मड़ियाहूं : स्थानीय तहसील के लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में उनके किराए की निवास में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सूचना पर परिजन भी मड़ियाहूं तहसील पहुंच चुके हैं।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं तहसील में दारा सिंह चौहान लेखपाल पद पर तैनात है। वह बरसठी सर्किल में मझगवां बारीगांव भवरास समेत अन्य गांवों में तैनात रहे। लेखपाल दारा सिंह मंगलवार की दोपहर अपने हल्का से लौटने के बाद साथी अधिवक्ताओं को मामूली तबीयत खराब होने की सूचना देकर जलालपुर रोड पर मौर्य कटरा में स्थित किराए के कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो साथी अधिवक्ताओं ने देखा कमरे का पंखा चल रहा था इसके बाद आवाज लगाई लेकिन कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्हें शक हुआ तब तहसील के और साथियों को सूचना देने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वह बिस्तर पर पड़े हुए थे जहां उनकी मौत हो चुकी थी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाने ले आई। सूचना पर उनके गृह जनपद वाराणसी से उनका पुत्र मौके पर पहुंचा हुआ है समाचार लिखे जाने तक लेखपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत 
मड़ियाहूं:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं जलालपुर मार्ग पर चितवार गांव के पास बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के बुधियापुर बिरौरी निवासी राजेश पटेल 45 की सितमसराय बाजार में बीज की दुकान है। वह बुधवार की दोपहर साइकिल से मड़ियाहूं बीज की खरीदारी करने आ रहा था तभी चितवार गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए जहां से हालत चिंता जनक देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन सही ढंग से उपचार न होता देख उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
मडियाहू : स्थानीय नगर के जलालपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 9 बजे जौनपुर से प्रयागराज की तरफ एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान जलालपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप आउटर के पास एक युवक उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर घायल युवक का इलाज चल रहा है पुलिस घायल युवक की शिनाख्त कराने में लगी हुई है।

मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से युवक की दर्दनाक मौत
मड़ियाहूं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन पकड़ते समय हाथ फिसल जाने से युवक ट्रेन के नीचे चले जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी पुलिस द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं इलाज के लिए पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
बताया जाता है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी आशीष कुमार 30 बुधवार की सुबह किसी कार्य से मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए अचानक पहुंचा उस समय जौनपुर प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म पर लगी हुई थी और वह प्रयागराज की तरफ रवाना हो गई थी। आशीष कुमार दौड़कर ट्रेन को पकड़ने के लिए दरवाजे पर लगे पाइप पकड़कर अंदर जाने के लिए पैर आगे बढ़ाया था कि उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन पटरी के बीचो-बीच चला गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन पर यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई। ट्रेन जाने के बाद युवक को पटरी से प्लेटफार्म पर लाया गया जिसकी हालत गंभीर थी। बताते हैं कि स्टेशन मास्टर और जीआरपी पुलिस ने तुरंत  एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सीएचसी मड़ियाहूं भेजा, जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होना बताया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534