Jaunpur News : रेलवे वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ने सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

 

जौनपुर। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का शुक्रवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां अत्यधिक गर्मी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र एयर कंडीशनर (एसी) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय का विस्तार किया जाना आवश्यक है जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अनिल उपाध्याय, वाणिज्य निरीक्षक (सुल्तानपुर) विवेक त्रिपाठी, आरक्षण पर्यवेक्षक अनुराग तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534