Jaunpur News : हरि ब्रदर्स ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, वर्धान श्रीवास्तव बने चैंपियन

जौनपुर। वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. के.पी. यादव के मार्गदर्शन में हरि ब्रदर्स की पुण्य स्मृति में प्रथम हरि ब्रदर्स ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सात चक्रों में स्विस लीग प्रणाली से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य वर्ग में वर्धान श्रीवास्तव ने पहला, वैभव मौर्य ने दूसरा और विशाल भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 वर्ग में अद्वित दानिश मिश्रा, अंडर-15 में कुनाल सिंह तथा बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा प्रजापति विजेता रहीं। वेटरन वर्ग में सैयद नबीन हैदर रिज़वी और बेस्ट जौनपुर वर्ग में कान्हा साहू प्रथम रहे। प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक अमन गुप्ता (एफए) ने फिडे के नियमों के अनुरूप कराया। समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534