Jaunpur News : जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी स्कूलों में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों को अग्निशमन (फायर सेफ्टी) व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में लगे अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) की तत्काल जांच कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। जिन विद्यालयों के अग्निशमन यंत्रों की वैधता (एक्सपायरी) समाप्त हो चुकी है, उन्हें बिना विलंब रिफिल अथवा नए यंत्र उपलब्ध कराए जाएं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने से भविष्य में किसी भी आगजनी जैसी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा तथा संभावित जनहानि और दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रधानाध्यापकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534