केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विजयीपुर गांव में मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गया जिससे उसके आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में केराकत नगर के गोलवार्ड निवासी विवेक कुमार पुत्र उदई कमलापुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह चंदवक से घर वापस केराकत लौट रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया,वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल व्याप्त है।
Jaunpur News : अनियंत्रित आटो सड़क के किनारे खाई में पलटा, एक घायल
byJaunpur Live
-
