Jaunpur News : पीएचसी में फिर घुसा नाले का गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

जलालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक बार फिर नाले के गंदे पानी से जलमग्न हो गया। अस्पताल परिसर में बदबूदार पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने और दवा लेने में कठिनाई हुई, जिससे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे। महिमापुर निवासी राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में गंदा पानी भरा होने के कारण इलाज के लिए ओपीडी तक पहुंचना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और कई शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अस्पताल में प्रसव कक्ष होने के कारण भर्ती महिलाओं और अन्य मरीजों को भी गंदगी व बदबू के बीच रहना पड़ रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद नाले का पानी अस्पताल परिसर में आने लगा है। वहीं सीएचसी रेहटी के अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों से इस समस्या की शिकायत प्रशासन से की जा रही है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534