Jaunpur News : आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

हमले में घायल जिला अस्पताल रेफर

 महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के केवटली में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुये दो पक्षों में विवाद हो गया जहां एक परिवार पर हमला किया गया। इस मारपीट में लाल जी नामक व्यक्ति एवं उनकी पत्नी निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लालजी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि यह घटना सुबह 9 बजे हुई। उनके अनुसार जिया लाल, समई, वीरेंद्र, बृजनाथ, दिनेश, जितेंद्र, महेश सहित कुछ लोग आबादी की जमीन पर टाटी बांध रहे थे। जब लालजी और उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो विपक्षी उनके घर में घुस गये। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरिया से उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान जब लाल जी के बेटे ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो वीरेंद्र के उकसाने पर जितेंद्र और दिनेश ने उसका मोबाइल छीन लिया। हमलावरों ने लाल जी की एक डायरी भी छीन ली जिसमें उनका आधार कार्ड, 5070 रुपये नकद सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे।

लालजी ने इस संबंध में थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से संबंधित है और इसका संज्ञान लिया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534