Jaunpur News : जौनपुर में दो नये सीओ की हुई तैनाती, दो का गैरजनपद हुआ तबादला

जौनपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने जिले में दो नये पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) की तैनाती की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहजहांपुर से अजय राय और बागपत से विजय चौधरी को जौनपुर भेजा गया है। वहीं केराकत के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान का तबादला चंदौली और क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह का तबादला बरेली के लिये कर दिया गया है। इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि नये अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें सर्किल का प्रभार सौंपा जायेगा। वहीं इससे पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534