Jaunpur News : सम्पादक मण्डल जौनपुर इकाई ने की शोकसभा

साथी मंगला तिवारी की पत्नी एवं रविन्द्र दूबे की माता के निधन पर जताया गया शोक

जौनपुर। सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई के अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में शोकसभा हुई। इस मौके पर सम्पादक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य मंगला प्रसाद तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी 50 वर्ष के गत दिवस सड़क हादसे में हुई मौत पर शोक जताया गया।

इसी क्रम में जौनपुर के मूल निवासी और मुम्बई में सम्पादक रविन्द्र दूबे की माता लालती देवी 70 वर्ष के निधन पर शोक जताया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

शोकसभा में आदर्श कुमार, शम्भू सिंह डा. बृजेश यदुवंशी, जय प्रकाश मिश्र, डा. प्रमोद वाचस्पति, रामजी जायसवाल, विरेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र प्रजापति, विरेन्द्र मिश्र विराट, छोटे लाल सिंह, डा. नौशाद अली, शब्बीर हैदर, प्रदीप पाण्डेय, मकसूद सिद्दीकी, एमए सिद्दीकी, चन्द्र मोहन, अजय प्रताप पाल, जेडी सिंह, मनोज उपाध्याय, शुभांशू जायसवाल सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534