Jaunpur News : पनौली के सरकारी ट्यूबवेल परिसर में हुआ पौधरोपण

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के पनौली गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता अवर अभियंता (जेई) अलीम अहमद ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये।

वहीं जेई अलीम अहमद ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। एक समय था जब गांवों में बड़े-बड़े बाग-बगीचे हुआ करते थे जहां लोगों को शुद्ध हवा और राहगीरों को छाया मिलती थी लेकिन लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण हरियाली कम होती जा रही है। ऐसे में सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। पेड़ हमें शुद्ध वायु, फल, छाया और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये।

इस अवसर पर प्रमोद गौतम जिलेवार, ऑपरेटर सुमित गुप्ता, ऑपरेटर सुरेंद्र कुमार, गोविंदा यादव, उमेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534