उन्होंने कहा कि यद्यपि उनका कार्यकाल देर से प्रारंभ हुआ, फिर भी मात्र 8 महीनों में आयोजित किए गए विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहे। उनके नेतृत्व में क्लब ने अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जिससे लायंस क्लब शाहगंज खुशबू पूरे जोन में चर्चा का विषय बना। उन्होंने कहा कि खुशबू जायसवाल की कार्यशैली एवं समर्पण अन्य क्लबों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने शुभकामना देते हुए कहा कि लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के नाम की खुशबू इसी प्रकार समाज में फैलती रहे तथा क्लब निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे। वहीं सम्मान प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को उनके सफल एवं सराहनीय कार्यकाल के लिए फोन तथा व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सभी ओर सराहना की जा रही है।
