Jaunpur News : गजेड़ियों के आतंक से महिलाओं का घर से निकलना हुआ मुश्किल

खोजनापुर गांव में देर रात तक रहता है जमावड़ा, ग्रामीण परेशान

जौनपुर। जफराबाद थाने से मात्र 1 किलोमीटर दूर खोजनापुर गांव में गजेड़ियों के आतंक से जहां क्षेत्रीय परेशान हैं, वहीं इनके आतंक से महिलाओं को शौच आदि के लिये बाहर जाने में भारी दिक्कत हो रही है। बता दें कि पहले से यह गांव शराब माफिया के नाम पर चर्चित रहा। इनका आतंक तो खत्म हो चुका है परंतु उसी गांव में गजेड़ियों का आतंक काफी चरम पर पहुंच गया है। आज वहीं इस गांव में कुछ शरारती लोग शराब—गाजा पीने के लिये गांव के अगल-बगल शाम होते ही जुट जाते हैं। यह सिलसिला देर रात तक चलता है। वहीं उनके जमावड़े से गांव की महिलाएं शौच आदि करने के लिये बाहर नहीं जा पातीं। इतना ही ही नहीं, मना करने पर ऐसे लोग शाम होते ही 8—10 की संख्या में किसी के दरवाजे या घर के पास गांजा—शराब आदि पहुंच जाते हैं। वहीं आपत्ति करने पर महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार करने लगते हैं जिसके चलते महिला, युवती, किशोरी आदि डरवश घर में दुबक जाती हैं। बता दें कि उक्त गांव में कुछ शरारती युवक हैं जो गांजं के नशे के आदि बन गये हो गये हैं जिनका कई लोगों का साथ भी है। शाम होते ही ऐसे लोगों का जमावड़ा लग जाता है जिसके चलते जहां इनके आतंक से महिलाएं परेशान है, वहीं ग्रामवासी भी भयभीत रहते हैं। लोगों का कहना है कि शराबियों—गजेड़ियों द्वारा गांव में किसी प्रकार की घटना न कर दिया जाय, ऐसे में इन पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से मांग किया कि अगर गजेड़ियों व शराबियों को रोक नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में किसी अप्रिय घटना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। फिलहाल देखना यह है कि क्या पुलिस इन गजेड़ियों एवं शराबियों के आतंक को गांव से मुक्त करा पाती है कि नहीं?

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534