जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के शेख़नपुर और पल्टूपुर गांव में भूमि विवाद और जान से मारने की धमकी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शेख़नपुर निवासी उमाशंकर पांडेय ने आरोप लगाया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर शौचालय के लिए दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान राकेश कुमार, जयेश और दिवेश ने मौके पर पहुंचकर उनकी पत्नी से गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं पल्टूपुर निवासी सविता यादव ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद में पहले उनके पति और जेठ की हत्या हो चुकी है। अब जेल से छूटकर आए चंद्रनाथ यादव परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
