Jaunpur News : डीएम व एएसपी ने खेतासराय में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खेतासराय, जौनपुर। शासन की मंशानुरूप मोहर्रम के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के साथ स्थानीय क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नगरवासियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने आमजन से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें तथा ऐसी स्थिति में तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा नागरिकों के सहयोग से जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी तथा आमजन के साथ संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाय। भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534