Jaunpur News : विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने दिखायी मिसाल, श्रमदान करके की नाला-पोखरे की सफाई

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के रेहटी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुस्लिम युवाओं ने स्वयं श्रमदान करके गांव के नाला एवं पोखरे की सफाई किया। युवाओं ने लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे नाले और पोखरे को साफ कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सफाई अभियान में शामिल युवाओं ने बताया कि गांव के नाला और पोखरे की सफाई को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, संबंधित अधिकारियों तथा सांसद को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है और सफाईकर्मी भी नियमित रूप से गांव में मौजूद नहीं रहते हैं जिससे गंदगी की समस्या लगातार बनी हुई है। युवाओं ने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें स्वयं आगे आकर सफाई अभियान चलाना पड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने गांव के लोगों के साथ मिलकर नाले और पोखरे की सफाई करते हुये स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534