केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी धर्म प्रकाश पुत्र राजकुमार मौर्या मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि पट्टीदार लालजी उर्फ ललई पुत्र ख़रभान व सुशील, दीपक पुत्र लालजी भूत—प्रेत की आशंका को लेकर लोहे की रॉड व ईंट-पत्थर से मेरे पिता को पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां को उक्त लोगों ने मारपीट करके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वहीं पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।
Jaunpur News : भूत—प्रेत की आशंका को लेकर मनबढ़ों ने वृद्ध को पीटकर किया घायल
byJaunpur Live
-
