Jaunpur News : प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शिक्षा को मिला बल

 

मछलीशहर, जौनपुर। जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से रामपुर कटाहित स्थित पंचायत भवन में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ जहां विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के निदेशक सिकंदर बहादुर मौर्य ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि जन कल्याण फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

डॉ. अजित यादव ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके सपनों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं जिससे उनकी जरूरतों के अनुरूप सहयोग किया जा सकता है। सहायक अध्यापक संजय यादव ने शिक्षा के महत्व और फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक पहलों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संतोष कुमार, ईश्वर लाल मौर्य, राज बहादुर यादव, अंकित, जितेंद्र, अजित, कृष्णा प्रसाद, शिवा मौर्या, सत्य प्रकाश, चंदन, अमित सिंह, रिंकी, अंशिका, नेहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में लालमणि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534