रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोनारा में रविवार को जनचौपाल का आयोजन हुआ। टीबी मुक्त के अन्तर्गत जनपद में चल रहे 100 दिवसीय अभियान के क्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया। साथ ही टीबी उन्मूलन में सभी की जनभागीदारी के लिए सभी ग्रामवासियों, अधिकारी व कर्मचारी को टीबी मुक्त रामपुर के लिये आह्वान किया। इस अवसर पर बीडीओ अभिनव सरोज, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रभात यादव, एसटीएस, एसटीएल एसटीयू रामपुर सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
