Jaunpur News : सोशल मीडिया पर असलहा लहराना पड़ा भारी

युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

 सुरेरी, जौनपुर। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो साझा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए सुरेरी पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ शनिवार देर शाम आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी संदेश मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही थी जिसमें वह असलहे के साथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद विधिक कार्रवाई किया।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जायेगी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534