Jaunpur News : लायंस क्लब शाहगंज खुशबू का समर कैम्प सम्पन्न

बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा की झलक

 शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान बच्चों को मोटिवेशनल सत्र, हेल्दी हैबिट्स, खेलकूद, मनोरंजन एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। समापन दिवस पर बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और कैंप के माध्यम से प्राप्त ज्ञान एवं सीख को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत एवं विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने सचिव लायन आराधना अग्रवाल, बोर्ड  मेंबर लायन बुलबुल अग्रहरि व संस्थाध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते आज सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं। कार्यक्रम में आये अभिभावको ने कैंप की प्रशंसा करते हुये कहा कि ऐसे ही हर साल आप बच्चों का कैंप लगाया करिये।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534