Jaunpur News : बिजली संकट, महंगे दरों एवं स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी आक्रोशित

पार्टी कार्यालय से हाइडिल तक प्रदर्शन करके राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में हाइडिल जौनपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित एसडीएम शाहगंज को सौंपा गया।

इस मौके पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। जौनपुर में 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं पा रही है।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, युवा शाखा के प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, महासचिव विनोद प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष वन्दना मिश्रा सहित अन्य लोगों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को भी जनता के लिये परेशानी का कारण बताते हुये कहा कि प्रदेश भर से फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और कई गुना बढ़े बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लाखों उपभोक्ता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं लेकिन उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये प्रदेशवासियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग किया।

इस अवसर पर विजय सिंह बागी, रत्नेश सिंह, सुभाष चंद्र गौतम, सजीवन राम, शिव कुमार, अनुज यादव, पवन यादव, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, लाले बिन्द, लालजी बिन्द, जफर मसूद, सैयद ज़ैदी, अमरपाल यादव, शिवजी मिश्रा, दिलीप विश्वकर्मा, अबूसाद अहमद, शंकर सोनकर, विद्याधर मिश्र, हितेश कुमार, कुलदीप कुमार, संजय पाल, राम आसरे मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534