Jaunpur News : " शोध छात्रा अलंकृता सिंह की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न "

जौनपुर। 28 जून 2026, रविवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के हिन्दी विषय की शोध छात्रा अलंकृता सिंह पुत्री अरविन्द कुमार सिंह बेहोश जौनपुरी का शोध शीर्षक त्रिलोचन की काव्य संवेदना और संरचना विषय पर पी-एच०डी० मौखिकी परीक्षा शोध सभागार में संपन्न हुई। पू.वि.वि. के कुलपति द्वारा नामित बाह्य विशेषज्ञ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के हिन्दी विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंह एवं शोध निर्देशिक डाॅ. मधुलिका मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग,गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज, जौनपुर द्वय परीक्षक रहे । अंत में अलंकृता सिंह को पी-एच.डी. मौखिकी संपन्न होने पर मौके पर उपस्थित उपकुलसचिव शैक्षणिक अजीत प्रताप सिंह, डाॅ.माधवम सिंह, डाॅ. सूर्यनारायण यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय, डाॅ. मनोज पाण्डेय, डाॅ.अरविन्द सिंह, डाॅ. अंशुमान सिंह ,डाॅ.शिवम सिंह, रोहित सिंह, हिन्दी विषय के पटल सहायक रवीन्द्र ओझा, प्रशासनिक अधिकारी रघुनन्दन प्रसाद यादव, शोधार्थी अश्वनी तिवारी एवं उपस्थित कर्मचारीगण ने बधाई दी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534