Ayodhya News : अयोध्या में डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा का वंदना पाण्डेय ने किया स्वागत


अयोध्या। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के पावन दर्शन किए तथा राष्ट्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर अयोध्या मंदिर की मजिस्ट्रेट वंदना पाण्डेय  उपस्थित रहीं। उन्होंने आत्मीयता पूर्ण स्वागत किया।
 मालूम हो कि डाॅ.अखिलेश कुमार मिश्रा उ.प्र.राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष तथा डेल्फिक एसोसिएशन के महासचिव हैं।

डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर संकटमोचन हनुमान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।  ज्ञात हो कि आजमगढ़ जनपद में चंडेसर स्थित डेंटल कॉलेज में प्रातः काल संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का कृष्णमोहन त्रिपाठी ने आयोजन किया था। जिसमें सस्वर पाठ करने के पश्चात् उनका अयोध्या जाना हुआ। डाॅ. मिश्रा के वहां पहुंचने पर सूर्यभान यादव सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी,अयोध्या ने स्वागत किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534