बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ गांव निवासी आदित्य उपाध्याय का चयन नीट यूजी में होने से परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। उक्त गांव निवासी सुनील उपाध्याय के दो पुत्रों में छोटा आदित्य सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल जौनपुर में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर तैयारी हेतु कोटा राजस्थान चला गया।
तीसरी बार में आदित्य आल इंडिया रैंक 5066 तथा कैटेगरी रैंक 511 पाकर परिजनों के अलावा जनपद का नाम रोशन किया है। पिता सुनील आजमगढ़ में सिंचाई विभाग में बाबू के पद पर तो माता संगीता उपाध्याय गृहिणी है। आदित्य ने इसका श्रेय दादा स्व. घनश्याम उपाध्याय माता पिता एवं राधेश्याम, शिवश्याम परिवारजनों को दिया है।
Tags
recent
