Bhayandar News : शिक्षण समिति की निर्विरोध सभापति बनी नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे


भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की लोकप्रिय भाजपा नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे ,शिक्षण ,कला  क्रीड़ा और सांस्कृतिक समिति के सभापति के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। चुनाव के बाद महापौर की रेस में शामिल स्नेहा पांडे को यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर देखी जा सकती है। लगातार तीसरी बार नगरसेविका बनी श्रीमती पांडे उच्चशिक्षित  मूक बधिर दिव्यांगो की शिक्षिका रह चुकी होने के साथ-साथ अनुभवी नगरसेविका के रूप में जानी जाती हैं। ऐसे में वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगी।उनके पति आचार्य शैलेश पांडे भाजपा के तेज तर्रार प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पहचाने जाते हैं, जो  विद्यार्थी  जीवन से  संघ  व   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  से भाजपा मे जनसेवा करते पिछले 34 वर्षो समाजसेवा और राजनिती मे सक्रिय है ऐसे में उन्हें अपने पति के कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा। स्नेहा पांडे ने निर्विरोध सभापति बनाए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक नरेंद्र मेहता जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुव किशोर पाटिल, स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत समेत सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्हें यह पद दिए जाने पर राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा, पद्मश्री  ब्रह्मदेव पंडित अशोक  महेश्वरी ,शैलेन्द्र शर्मा  परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी,  भाजपा नेता सुरेश सिंह, वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, जिला महामंत्री ज्ञानेन्द्र सिंग , संतोष दीक्षित  जिलाध्यक्ष उत्तर भारतीय मोर्चा, जटाशंकर पांडेय 
साहबदिन पांडे.एड अरुण दुबे  विनोद तिवारी जेपी  सिंह,एडवोकेट अरुणा सत्यप्रकाश पांडे,संजय वोरा अनुपमा शुक्ला राजीव गोइन, गीता सिंह, विश्वाथ तिवारी, एड. आर जे मिश्रा, अभयराज पांडे, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, दीपक सावंत, शंकर वीरकर, महेश म्हात्रे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534