Chandwak News : एक सप्ताह बाद लगा ट्रांसफार्मर, लगते ही तेज आवाज के साथ धू धू कर जला


चंदवक । 

क्षेत्र के बीरीबारी गांव में एक सप्ताह पूर्व 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके कारण ग्रामीणों व किसानों  को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रांसफर जलने से जहां सिंचाई कार्य बाधित हुआ वहीं  उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। काफी प्रयास के बाद शुक्रवार को ट्रांसफार्मर तो लगा लेकिन विद्युत प्रवाहित होते ही तेज आवाज के साथ धू धू कर जल गया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि जब ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल रहा था तो बिजली काटने के लिए  विभाग के जेई व लाइन मैन से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क साधना चाहा गया लेकिन जेई का फोन उठा नहीं उठा। काफी देर बाद सब स्टेशन पर किसी तरह सूचना दी गई तब बिजली कटी। किसान जयप्रकाश सिंह,जोगेंद्र सिंह,अरुण सिंह,बिजई सिंह,अभिनव,धीरज,अवनीश अश्वनी,रमेश यादव,प्रमोद,सुदर्शन,प्रभु बनवासी से विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534