Chandwak News : राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना गड्ढा, जलभराव से हो रही दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


 चंदवक । 

आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदवक स्टेट बैंक के पास सड़क टूटने से हुए गड्ढे में जलभराव के कारण जहां आए दिन दुर्घटना हो रही है वहीं आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का निदान न करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

          ग्रामीणों का आरोप था कि एनएचएआई द्वारा दो माह पहले सड़क निर्माण कराया गया था। मानक विहीन बनी सड़क के कारण वह पहली बरसात में ही स्टेट बैंक के पास टूट गई।सड़क पर जगह जगह गड्ढा हो गया। जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है।  सड़क पर बने गड्ढे की जलभराव के कारण जानकारी न हो पाने से वाहन चालक गिर जा रहे हैं। बुधवार सुबह मोपेड सवार दंपति के गिरकर चोटिल होने से  ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्वजिलापंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति,विपिन कुमार,राजकुमार, बबलू यादव, नितिन बरनवाल,रमेश कुमार
,प्रहलाद,छोटेलाल नाविक,रिंकू ठठेरा,राधेश्याम प्रजापति सहित अन्य लोग थे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534