Ghaziabad News : महापंचायत एमयूएन में अतिथि की भूमिका में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी आईपीएस को दिया आमंत्रण

गाज़ियाबाद। मंगलवार को चिल्ड्रन्स एकेडमी के चेयरमैन पी. एस. राणा के मार्गदर्शन, प्रधानाचार्या कमलेश राणा के नेतृत्व तथा निदेशक हर्ष राणा व महापंचायत एमयूएन के संस्थापक लोकेश चुग के कुशल पर्यवेक्षण में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) गाज़ियाबाद केशव कुमार चौधरी (आईपीएस) से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें "महापंचायत एमयूएन – एक्लेसिया: द वॉइस ऑफ कलेक्टिव्स" में अतिथि के रूप में पधारने हेतु औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।


यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा महापंचायत एमयूएन के सहयोग से उन्नति (एनपीओ) के तत्वावधान में 26 एवं 27 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्यों तथा युवाओं में नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक सोच, प्रभावी संवाद कौशल एवं उत्तरदायी नागरिकता के विकास में इस मंच की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया।
अश्वनी तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि चिल्ड्रेन एकेडमी के चार ब्रांच हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534