Haryana News : • आर्किटेक्ट रितु रानी को मिली मास्टर ऑफ डिजाइन की उपाधि


 सोनीपत के ओ पी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विभिन्न देशों के अतिथि, शिक्षक एवं छात्र


सोनीपत (हरियाणा) के ओ पी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित 15 वें दीक्षांत समारोह में आर्किटेक्ट रितु रानी को एआई में विशेषज्ञता के साथ मास्टर ऑफ डिजाइन (M. Des.) की पोस्ट ग्रेजुएट उपाधि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, ऑकलैंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) डॉन फ्रेशवाटर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका के लेमन प्रोफेसर डॉ. तरुण खन्ना और सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. अभिषेक एम. सिंहवी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्र छात्राओं को अवॉर्ड माननीय सांसद व यूनिवर्सिटी के चांसलर नवीन जिंदल ने प्रदान किया। 

श्री जिंदल ने अपने संबोधन में अवॉर्ड पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में सत्यनिष्ठा, करुणा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

गौरतलब है कि ’बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट’ की डिग्री हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी, देहरादून से हासिल करने के बाद रितु रानी काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर COA की सदस्य बनीं। हैदराबाद की कॉग्निटो क्यूब नामक कंपनी में बतौर यूएक्स डिजाइनर अपने कैरियर की शुरुआत की। बालाजी टेलीफिल्म्स, मुंबई में ‘बड़े अच्छे लगते हैं...’ सीरियल में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम करने का अवसर मिला। साथ ही पटना के वास्तु निर्माण कंसल्टेंट्स कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट विभिन्न प्रकार के आवासीय, कमर्शियल और संस्थागत मकानों को डिजाइन करने का अनुभव हासिल किया। 

हाल ही में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने एक सम्मान समारोह में डिजाइनिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया था।

रितु रानी रक्सौल निवासी डेटा साइंस इंजीनियर सौरभ कुमार की पत्नी और शिक्षाविद् डॉ. स्वयंभू शलभ की पुत्रवधु हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534