Jaunpur News : जर्जर 11 केवी का खंभा गिरा, चार गांवों की बिजली 12 घंटे से ठप


बरसठी | स्थानीय क्षेत्र के खुआवा गांव स्थित खेत में बीती रात तेज आंधी और बारिश के दौरान 11 केवी हाईटेंशन लाइन का जर्जर लोहे का विद्युत खंभा उखड़कर गिर गया। इससे इंसुलेटर और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। हाईटेंशन पोल गिरने से खुआवा, लालपुर, सोतीपुर और भीमिपुर गांवों की विद्युत आपूर्ति पुरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों के अनुसार करीब 40 वर्ष पूर्व लगाया गया लोहे का यह खंभा लंबे समय से जंग लगने के कारण जर्जर हो चुका था। इसे बदलने की मांग कई बार विद्युत विभाग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली आपूर्ति ठप होने से चारों गांवों के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। पेयजल संकट के साथ मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो गए हैं। बुधवार को ग्रामीण सतीश दुबे, डॉ. लवकुश, पिंटू गौतम, रिंकू सरोज, दिनेश दुबे, प्रह्लाद दुबे सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने विद्युत संविदाकर्मी के सहयोग से बांस के सहारे खंभे को अस्थायी रूप से खड़ा कर लाइन चालू कराने का प्रयास किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534