बरसठी | थाना क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों में जमीनी विवाद के चलते तनाव की स्थिति पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत न्यायालय भेजा गया। पुलिस के अनुसार खुन्दनपुर गांव निवासी दुर्जन, ओमप्रकाश, दामोदर, आजाद व संतोष, जरौटा गांव निवासी कमल व शीतला प्रसाद तथा खरगापुर-खोईरी गांव निवासी अनुप कुमार, विनोद कुमार और सौरभ सरोज के खिलाफ कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।
