Jaunpur News : श्री महाकाली माता मन्दिर में 13वां पुनर्स्थापना दिवस व वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 3 जुलाई को

शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज नगर के श्री महाकाली माता मंदिर का 13 वां पुनर्स्थापना दिवस  एवं वार्षिक श्रृंगार महोत्सव का आयोजन 3 और 4 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया जाएगा। श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति के अनुसार 3 जुलाई को सुबह 9 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं 4 जुलाई को रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत दोपहर 2 बजे से प्रसाद वितरण तथा शाम 4 बजे से भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति की तरफ से उपस्थित लोगों में मयाशंकर यादव, विनोद अग्रहरि, सभासद सिकंदर साहू, नीरज मिश्रा, सूरजमल सेठ, मनोज जायसवाल पत्रकार आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534