Jaunpur News : बक्शा में हुआ 1.30 लाख पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश


 बक्शा ।स्थानीय ब्लॉक के विभिन्न गांवों में रविवार को प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत 1.30 लाख पौधरोपण किया गया।बक्शा, बरपुर एवं भिवरहा स्थित बड़े पौधारोपण स्थल पर एडीओ (आरडी) संजय श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौंड, एपीओ डॉ. सीपी सिंह ने पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। विभिन्न गांवों में पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव महेश तिवारी, शिवानी श्रीवास्तव, पंचायत सचिव गौर गणेश, धर्मेंद्र यादव, शिवम, श्रीपति मौर्य, विजय भान यादव प्रधान इसरावती, भटपुरा प्रधान मनोज कुमार यादव, राजेश गौतम तकनीकी सहायक शिवशंकर मौर्य, पुष्पेंद्र तथा ग्राम रोजगार सेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534