Jaunpur News : नोडल अधिकारी धनलक्ष्मी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



जौनपुर, 12 जुलाई, 2026 (सू.वि.)-
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत महानिदेशक मत्स्य एवं जनपद में पौधरोपण हेतु नामित नोडल अधिकारी श्रीमती धनलक्ष्मी के जी ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

अपने संबोधन में धनलक्ष्मी जी ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान
केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा संचालित यह अभियान जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। यदि सभी लोग लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें तो प्रदेश का हरित आवरण और अधिक बढ़ेगा तथा पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर समाज एवं पर्यावरण के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. डीएफओ दिव्या, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी,  रजिस्ट्रार डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रो मनोज मिश्र संकाय अध्यक्ष, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी तरह से जनपद के सभी तहसीलों,ग्राम पंचायतो,नगर निकायों में जनप्रतिनिधियो,आमजन, स्वंयसेवी संस्थाओं सहित अन्य के द्वारा हर्षोल्लास के साथ इस महायज्ञ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी गईं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534