Jaunpur News : जौनपुर 15 जुलाई, 2026 (सू0वि0) - जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक कुमार द्वारा फाइलेरिया निरीक्षक अभिषेक सोनकर के साथ अर्बन जौनपुर के नखास मोहल्ले में एवं ब्लॉक सिकरारा के बढ़ौना, एवं लालबाजार में में संचारी दस्तक अभियान संबंधित गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया गया। ब्लॉक सिकरारा के बीसीपीएम अजीत सिंह उपस्थित रहें।

निरीक्षण के दौरान बढ़ौना में क्षेत्रीय आशा बृजबाला मौर्या, आंगनवाड़ी श्यामा देवी, अर्बन जौनपुर में एएनएम शशिकला देवी, आशा सरिता सिंह, आंगनवाड़ी संजू यादव पर्यवेक्षक राकेश सिंह उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान जनसमुदाय से वार्ता कर संचारी,दस्तक अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, पोस्टर पैम्फलेट, बैनर आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान आशाओं को कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियां संपादित करने, लक्षण युक्त मरीजों को ई कवच पोर्टल पर विवरण अपलोड करने, एंटोमोलॉजिकल सर्वे, सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन आदि कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। संचारी दस्तक अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग से आशा आंगनवाड़ी द्वारा घर घर भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हित कर उनको जांच उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्रों पर संदर्भित किया जाएगा। नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा वार्डो, ग्रामों में साफ सफाई, झाड़ी कटाई, जल निकासी एंटी लार्वा रसायन स्प्रे आदि कार्य कराए जा रहे हैं।

          पशु पालन विभाग द्वारा शूकर पालकों को शूकर बाड़ों की साफ सफाई, अन्य व्यवसाय अपनाए जाने के बारे में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, कृषि विभाग द्वारा लोगों को चूहे छछूंदर से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु गोष्ठी, रैली, पोस्टर प्रतियोगिता आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
           समस्त जनपद वासियों से अनुरोध है कि सभी अपने अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियों को न उगने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों में कूड़ा कबाड़ न डालें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे आदि में जमा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें, टंकियों को ढक कर रखें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं, खुले में रखी खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें, बुखार हो तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं, जनपद जौनपुर में समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संचारी रोगों के जांच उपचार हेतु आवश्यक दवाएं जांच किट, उपकरण आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534