Jaunpur News : लायंस क्लब क्षितिज ने जिला अस्पताल व पार्क में रोपे 151 पौधे


जौनपुर। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर की ओर से जिला अस्पताल और पार्क में 151 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन कौशल त्रिपाठी, संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ लायन शशांक सिंह रानू, एमजेएफ लायन दिलीप सिंह, एमजेएफ लायन विष्णु सहाय, लायन जैकी साहू, लायन धर्मेंद्र सेठ, एमजेएफ लायन प्रदीप सिंह, एमजेएफ लायन अतुल सिंह, लायन अजीत सोनकर, सचिव लायन हफीज शाह और कोषाध्यक्ष लायन डॉ. चंदन गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला अस्पताल के चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की। संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ लायन शशांक सिंह रानू ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर द्वारा हर माह व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहेगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534