Jaunpur News : घर में घुसकर मारपीट, 16 के खिलाफ प्राथमिकी


बरसठी | थाना क्षेत्र के गहली गांव में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी के अनुसार, गांव निवासी अंजू सरोज पत्नी बबलू सरोज ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे गांव के जयप्रकाश, राजकुमार, सतीश, मुकेश, आशीष, जगवती, वर्षा, ऋतु, सुनीता, बबीता, सुशीला, चंद्रमा समेत अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे पर मड़हा रखने लगे। आरोप है कि राजस्व विभाग और थाना पुलिस की ओर से मना किए जाने के बावजूद आरोपित नहीं माने। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके और उनके ससुर के साथ मारपीट की गई। जान बचाने के लिए दोनों घर के भीतर चले गए, लेकिन आरोपित घर में घुस आए और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 333 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534