Jaunpur News : 16 अगस्त को होगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी


जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद जौनपुर की तहसील सदर इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय, न्यूज वन इंडिया कार्यालय पर तहसील सदर अध्यक्ष देवेंद्र खरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन करते हुए सदर तहसील महामंत्री असलम परवेज ने आज का एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि आगामी अगस्त माह में जिला कार्यकारिणी के सहयोग से पत्रकारों का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी लोग स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। इसलिए 16 अगस्त 2026 (रविवार) को एक दिवसीय जिला पत्रकार सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जनपद के अनेक गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा पत्रकार हितों एवं समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्याम रतन श्रीवास्तव, राजेश यादव, आशीष पांडेय, लक्ष्मी नारायण मौर्य, विद्याधर राय 'विद्यार्थी', अवधेश तिवारी, सोनू उपाध्याय, दानिश इकबाल, आबिश इमाम, बख्तियार आलम, भोला विश्वकर्मा, अंकित मिश्रा, मेवा लाल यादव, पंकज गुप्ता, विशाल सोनकर सहित अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534