Jaunpur News : एशिया यू-20 कुश्ती में सिल्वर जीतने वाले सौरभ यादव का हुआ सम्मान

गहना कोठी परिवार ने बढ़ाया हौसला, कोच—पिता किये गये सम्मानित

जौनपुर। एशिया यू-20 कुश्ती चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने वाले पहलवान सौरभ यादव का शनिवार को शहर की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी में विवेक सेठ मोनू, विनीत सेठ, विशाल सेठ, विपिन सेठ व हर्षित सेठ ने स्वागत करते हुये सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसी क्रम में फर्म के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने कहा कि सौरभ यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर सौरभ यादव के कोच अशोक सोनकर तथा उनके पिता को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने सौरभ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुएयेउनके आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामना दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534