Jaunpur News : नीट 2026 में यासिर अख्तर का शानदार प्रदर्शन, 590 अंक के साथ बढ़ाया जौनपुर का मान

जौनपुर, 17 जुलाई। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के होनहार छात्र यासिर अख्तर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 720 में 590 अंक प्राप्त करते हुए 99.32 परसेंटाइल अर्जित की। यासिर की ऑल इंडिया रैंक 13,596 तथा ओबीसी वर्ग में 6,272वीं रैंक रही।


यासिर अख्तर, मड़ियाहूं स्थित सिफा हॉस्पिटल के डॉ. अख्तर हाशमी के पुत्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उनकी सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय यासिर की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उनकी सफलता से मड़ियाहूं सहित पूरे जौनपुर में गर्व का माहौल है और यह उपलब्धि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दे रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534