Jaunpur News : 5 दिन बाद भी नहीं खड़े हुए खंभे, उतिराई आपूर्ति बाधित

उतिराई उपकेंद्र की आपूर्ति के लिए लगे 30 खंभे गिरे , ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित

 
मछलीशहर। बड़ेरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति के लिए उतीराई में स्थापित विद्युत उपकेंद्र में 33000 के वी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है।5 दिन पहले आए तूफान में मई गांव से उतिराई विद्युत  उपकेंद्र को होने वाली आपूर्ति बंद हो गई है।अभी भी तूफान में गिरे खंभे विभागीय कर्मचारी दुरुस्त नहीं कर पाए है।
बड़ेरी के पूर्व प्रधान राजेंद्र जायसवाल बताते हैं कि मई में स्थापित विद्युत केंद्र से खम्भों के सहारे बड़ेरी क्षेत्र में स्थापित उतराई उपकेंद्र को बिजली दी जाती हैं। गत दिनों हुई तूफानी बारिश में 30 खंभे तार सहित गिर गए हैं।खंभे गिरने से तार भी उलझ गए हैं। ख़राबी आने के बाद बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। बड़ेरी निवासी संजय जायसवाल कहते हैं कि उपकेंद की आपूर्ति ठप होने से 20किमी की परिधि में स्थित 100 से अधिक गावो में अंधेरा छाया है। धान की रोपाई, मोबाइल चार्जिंग, आटा चक्की आदि बंद है। आर्यन जायसवाल ने बताया कि अस्थायी व्यवस्था कर दो दिन से तीन से चार घंटे बारी बारी से लाइट गावो में दी जा रही है,जो नाकाफी हैं। बेलवा के डा तिलेश्वर नाथ कहते हैं कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी को कई बार सूचना दी गई किंतु सप्ताह बीतने को है समस्या हल नहीं हुई है।बड़ेरी के राममिलन ,उतिराई के राज बहादुर यादव , वेद का पुरा गांव के   पप्पू सिंह आदि ने भी उक्त लोगो की बात का समर्थन किया है।ग्रामीणों की मांग है कि मई से आई मेन लाइन के गिरे खम्भों को खड़ा कर तत्काल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।मामले एस डी ओ बरसठी का स्विच ऑफ़ होने की स्थिति में जे ई धर्मेंद पटेल ने बताया है जहां खम्भा गिरा है वहां पानी जमा हो गया है। हाइट्रा मशीन के बिना खंभा नहीं खड़ा हो पाएगा।पानी खेत से सूखने के बाद ही खंभा के खड़ा हो पाएगा। तब तक अस्थाई व्यवस्था कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534