Jaunpur News : जौनपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान: विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने किया पौधरोपण, जिले में लगे 60 लाख से अधिक पौधे


रामपुर (जौनपुर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ जनपद जौनपुर में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। जिले में 60 लाख 73 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। इसी क्रम में मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के रामपुर विकासखंड अंतर्गत बल्लिपुर ग्रामसभा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने पौधरोपण कर किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और मातृ सम्मान का अनूठा संदेश देता है।

बल्लिपुर ग्रामसभा में 1100 पौधे रोपे गए। वहीं, पूरे जनपद में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों, विद्यालयों और ग्रामीणों की भागीदारी से बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और हरियाली बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, एडीओ पंचायत आकाश यादव, ग्राम प्रधान राजेश यादव, प्रदेश सचिव उदय पटेल, योगेंद्र पटेल, चंद्रशेखर पटेल, सुनील यादव, इंद्र कुमार, कल्लू सरोज, रमेश मौर्य, रौशनी जायसवाल, सफाईकर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534