Jaunpur News : रोटरी क्लब जौनपुर का 62वाँ पदस्थापन समारोह सम्पन्न, शिवांशु श्रीवास्तव बने अध्यक्ष


जौनपुर, 19 जुलाई। रोटरी क्लब जौनपुर का 62वाँ  पदस्थापन  समारोह रविवार को गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जोनल सेक्रेटरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व ग्रहण कराया तथा उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन के. के. श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन पवन सिंह तथा जोनल सेक्रेटरी रोटेरियन श्याम कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन शिवांशु श्रीवास्तव एवं सचिव रोटेरियन संदीप सेठ सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि रोटेरियन के. के. श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी सेवा, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों का वैश्विक मंच है। उन्होंने नई टीम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा युवा सशक्तिकरण के क्षेत्रों में प्रभावी एवं जनहितकारी परियोजनाओं के माध्यम से समाज की सेवा करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन शिवांशु श्रीवास्तव ने अपने प्रथम संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य रोटरी के आदर्श “Service Above Self” की भावना को आत्मसात करते हुए आधिकारिक सेवा परियोजनाओं को धरातल पर उतारना है। उन्होंने क्लब के वरिष्ठ सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों एवं सभी रोटेरियनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीमवर्क, पारदर्शिता और नवाचार के माध्यम से रोटरी क्लब जौनपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों में योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, रोटरी परिवार के सदस्यों एवं उनके परिजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

समारोह का संचालन प्रभावशाली ढंग से किया गया तथा अंत में नवनिर्वाचित सचिव रोटेरियन संदीप सेठ ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534