Jaunpur News : मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में 77 स्कूली वाहनों का चालान, 15 सीज


जौनपुर, 16 जुलाई। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद में 1 से 15 जुलाई तक चलाए गए “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच में अनियमितता मिलने पर 77 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 15 वाहनों को संबंधित थानों में सीज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र अथवा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के संचालित होने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान रामपुर, खुटहन, चंदवक, मछलीशहर, मड़ियाहूं, केराकत, जफराबाद और लाइन बाजार थाना क्षेत्रों के सहयोग से चलाया गया। जिलाधिकारी ने फिटनेस और परमिट विहीन स्कूली वाहनों के संचालन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534