Jaunpur News : दिव्यांगजनों के लिए 8 अगस्त को लगेगा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल चिन्हांकन शिविर


जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा 8 अगस्त 2026 को विकास भवन परिसर में चिन्हांकन एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया सहित अन्य पात्र दिव्यांगजन पंजीकरण करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि लाभार्थी की दिव्यांगता मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा न्यूनतम 80 प्रतिशत या उससे अधिक प्रमाणित होनी चाहिए। साथ ही आवेदक की दृष्टि एवं मानसिक स्थिति सामान्य हो, कमर के ऊपर का हिस्सा स्वस्थ हो तथा वह अपने हाथों से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल संचालित करने में सक्षम हो। पिछले पांच वर्षों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त कर चुके व्यक्ति पात्र नहीं होंगे।

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण-पत्र/यूडीआईडी कार्ड तथा मासिक आय 22,500 रुपये से कम होने का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आय प्रमाण के रूप में बीपीएल, मनरेगा, दिव्यांग पेंशन कार्ड अथवा अन्य निर्धारित प्रमाण-पत्र मान्य होंगे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534