बक्शा(जौनपुर) बक्शा सवंसा विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता खंड चतुर्थ द्वारा दी गयी सूचना में 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र पर लाइन मेंटेनेंस तथा उपकेंद्र पर स्थापित पैनल एवं अन्य जरूरी कार्य करने हेतु सुबह 9 बजे से शाम 6 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र से संबंधित शंभूगंज, रेलवे, बबुरा, सुजियामऊ एवं बक्शा फीडर के समस्त उपभोक्ताओ से अनुरोध है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले विद्युत से संबंधित आवश्यक कार्य अवश्य पूर्ण कर ले।
