Jaunpur News : सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जौनपुर। श्रावण मास के शुभारंभ पर गुरुवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बक्शा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर, त्रिलोचन महादेव धाम और सुजानगंज के शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सारनाथ महादेव मंदिर में करीब 200 मीटर लंबी कतार लगी रही और पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' व 'बोल बम' के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर की संरक्षिका माला शुक्ला ने बताया कि सावन के पहले सोमवार और आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने मंदिर तक पक्की सड़क, शौचालय, जल निकासी और खराब हाईमास्ट लाइट की मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। श्रावण मास को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने शिवालयों के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534