Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह की गाइडलाइन जारी, जींस-टी-शर्ट में नहीं मिलेगा प्रवेश


जौनपुर, 17 जुलाई। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले शोधार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित ड्रेस कोड और सभी औपचारिकताओं का पालन अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले शोधार्थियों को समारोह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जारी निर्देशों के अनुसार, जींस और टी-शर्ट पहनकर आने वाले शोधार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्राओं के लिए सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा व हल्के रंग का कुर्ता अथवा हल्के रंग की साड़ी निर्धारित की गई है। समारोह स्थल पर मोबाइल फोन, बैग, कैमरा, पेन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। बिना परिचय पत्र किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया है। शुल्क जमा करने के बाद लेखा विभाग से 750 रुपये का उत्तरीय प्राप्त करना होगा तथा पासपोर्ट आकार का फोटो जमा कर परिचय पत्र लेना होगा। 26 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे पूर्वाभ्यास होगा, जबकि 27 जुलाई को सभी शोधार्थियों को सुबह 9 बजे तक संगोष्ठी भवन में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534