Jaunpur News : इलाज के लिए जा रही महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत


करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक से इलाज कराने जौनपुर जा रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जमालपुर गांव निवासी राजदेई (59) पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। शुक्रवार को उनका पुत्र राजू उन्हें बाइक से जौनपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे हैदरपुर-शिकारपुर मार्ग पर सामने चल रहे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई, जिससे राजदेई गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534